यहां पुलिस ने मलेशिया की सबसे बड़ी ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने एक भारतीय समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रवांग स्थित एक घर पर छापा मार करीब 19 टन किटामीन (सफेद पावडर) भी जब्त किया है। हालांकि भारतीय की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सहायक आयुक्त आर. मुनुसेमी ने बताया कि जब्त ड्रग की कीमत करीब 76 लाख डॉलर (48.22 करोड़ रुपए) है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को संदिग्ध भारतीय को गिरफ्तार कर पांच किलोग्राम सफेद पावडर बरामद किया गया था। इसके बाद उसकी निशानदेही पर रवांग स्थित अमान सिएरा स्थित एक घर पर छापा मारा गया। यहां 762 बोरियों जब्त की गईं, हर बोरी में 25 किलो सफेद पावडर था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक 42 वर्षीय व्यापारी को भी मौके से गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ष्माना जा रहा है कि ड्रग्स भारत से लाई गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।