बिहार के सासाराम में दो दलित बहनों से गैंगरेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। सासाराम स्थित ताराचंडी मंदिर से घर लौटने के दौरान 15 युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों से उनके भाई के सामने गैंगरेप किया। दोनों लड़कियां छठी और सातवीं क्लास में पढ़ती हैं। लड़कों ने चाकू से डराकर भाई को बंधक बना लिया और उसके सामने ही दोनों बहनों के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद भाई ने परिजनों को पूरी घटना बताई। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित किशोरियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।