घर बुलाकर आॅटो ड्राइवर से रेप की कोशिश
(India)
शारीरिक संबंध बनाने के लिए दो युवतियों द्वारा ऑटो ड्राइवर को मजबूर करने का मामला सामने आया है। युवतियों ने ऑटो ड्राइवर को किराया लेने के लिए घर पर बुलाकर बंधक बना लिया और उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। युवतियों की इस जबरदस्ती से घबराया ड्राइवर पहली मंजिल से कूद गया, जिससे उसके पैर टूट गए। पुलिस ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने चालक उमेश प्रसाद की शिकायत पर मामला दर्ज कर रेनू ललवानी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसकी सहेली तंजानिया निवासी हतीजा की तलाश की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।