बिजनौर में भूमाफिया की पत्नी ने दो महिलाओं पर ट्रैक्टर चढ़ाया
(India)
यूपी के बिजनौर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक कथित भूमाफिया की पत्नी ने दो महिलाओं पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि उसके दोनों पैर टूट गए। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी महिला मामूली रूप से घायल हो गई। घटना बिजनौर के जिला मजिस्ट्रेट के घर के सामने की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि डीएम के घर के पास स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी महिला की पहचान ममता अग्रवाल के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।