सुप्रीम कोर्ट 1993 मुंबई धमाकों के दोषी याकूब अब्दुल रज्जाक मेमन की डेथ वारंट के खिलाफ अपील पर संभवतरू सोमवार को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश एच एल दत्तू की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि उन्होंने याकूब की अपील पर सुनवाई के लिए तीन-सदस्यीय पीठ गठित कर दी है और संभवतः मामले की सुनवाई सोमवार को होगी। न्यायमूर्ति दत्तू ने यह बात उस वक्त कही, जब याकूब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता टी. आर. अंध्यार्जुन ने मामले की गम्भीरता का हवाला देते हुए याचिका की त्वरित सुनवाई का अनुरोध उनसे किया। उन्होंने कहा, मामले की सुनवाई के लिए तीन-सदस्यीय पीठ मैंने गठित कर दी है और संभवतरू सुनवाई सोमवार को होगी। याकूब ने आतंकवाद एवं विध्वंसक गतिविधि कानून (टाडा) की विशेष अदालत द्वारा जारी डेथ वारंट को शीर्ष अदालत में चुनौती देते हुए कहा कि उसने क्षमादान के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल के समक्ष दया याचिका दायर की है और इसके निपटारे तक उसे फांसी नहीं दी जा सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।