मनीष तिवारी ने बोला पीएम मोदी पर हमला
(India)
पीएम नरेन्द्र मोदी खुद गुजरात नरसंहार के दोषी है, ऐसे में उनमें कुव्वत नहीं है, कि वो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह से इस्तीफा मांगे....ये कहना है पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी का....एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आए तिवारी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होनें कहा कि आज पूरा देश बीजेपी मुख्यमंत्रियों और केन्द्रीय मंत्रियों के इस्तीफे मांग रहा है, लेकिन मोदी चुप्प है, उन्होनें मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होनें गुजरात में नरसंहार करवाया, ऐसे में अब वो इन मुख्यमंत्रियों से इस्तीफा कैसे मांगंे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।