अविनाश कुमार हत्या मामले में दो गिरफ्तार
(India)
बिहार में राजधानी पटना के कदमकुंआ थाना के दुर्गा मंदिर के निकट गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता अविनाश कुमार की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पटना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि हत्या के इस मामले में अविनाश के परिजनों ने संबंधित थाना में छह लोगों के खिलाफ नामजद और आठ अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले की तह तक पहुंचने में लगी विशेष अनुसंधान दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने कहा कि घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। सीसीटीवी फुटेज से तीन अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि इस हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत के नेतृत्व में 26 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।