जाट आरक्षण मामले पर मूल ओबीसी नाराज
(India)
जाट आरक्षण मामले पर राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले बाद मूल ओबीसी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मूल ओबीसी से जुड़े नेताओं ने आगामी निकाय चुनाव में बीजेपी के खिलाफ कैम्पेनिंग कर निर्णय लिया है, साथ ही मूल ओबीसी हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। मूल ओबीसी का आरोप है कि मौजूदा बीजेपी सरकार कुछ प्रतिशत जाट समाज को खुश करने के लिए प्रदेश की 52 फीसदी से अधिक ओबीसी के लोगों की खिलाफत की है। दरअसल राजस्थान हाईकोर्ट ने 16 साल से चल रहे जाट आरक्षण मामले पर अपना अहम फैसला सुनाते हुए भरतपुर और धौलपुर छोड़ प्रदेश के सभी जिलों के जाट समाज के आरक्षण को हरी झंडी दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।