कोटा में आईआईटी की तैयारी करने आए एक छात्र ने खुद को आग लगाकर हॉस्टल की ईमारत से छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। इस वारदात ने शिक्षानगरी को सन्न कर दिया और कोचिंग इलाकें में दहशत का माहौल हो गया। शहर के महावीर नगर थर्ड इलाके के हाॅस्टल की इस खिडकी से छलांग लगाकर खुदकुशी करने कोचिंग छात्र ने जो तरीका अपनाया उससे पुरे इलाके के साथ साथ पुलिस भी सकते में आ गई। कोटा की ऐलन कोचिंग संस्थान में अभी एक महीन भी दाखिलें लिए इस छात्र को नही हुआ था कि उसने मौत को गले लगा लिया। छात्र योगेश जोहरें ने पहले अपने कमरें में खुद पर केरोसिन छिडक कर आग लगाई और उसके बाद खिडकी से छलांग लगा दी। इसके बाद मोके पर ही उसकी मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।