गला रेत कर युवक की हत्या
(India)
राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके के बरकत नगर में धारदार पेपर कटर से गला रेत कर हुई युवक राकेश सैनी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया हैपुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नि और उसके भांजे को गिरफ्तार किया है , डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को बरकत नगर के एक मकान में युवक की हत्या की सूचना मिली थी ,, मौके पर पहुॅची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की और एफएसएल टीम ने साक्ष्य उठाए ,,प्रांरभिक जांच में मतृक की पत्नि कृष्णा और उसके भांजे पवन के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई ,, मृतक की पत्नि को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया , इसके बाद पुलिस टीम आरोपी पवन के घर भेजी गई और हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया , डीसीपी ने बताया कि दोनों के बीच करीब डेढ साल से प्रेम संबंध थे जिसका पता चलने पर मृतक राकेश सैनी से उनका विवाद हो गया था ,,,,जिसके बाद मृतक की पत्नि और उसके भांजे ने उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच कर मंगलवार सुबह करीब 3 बजे मौत के घाट उतार दिया ,,,, पुलिस हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।