प्रदेश के 31 जिलों की 129 निकायों में सोमवार को हुए मतदान के प्रति लोगों में खास उत्साह देखा गया..मौजूदा सूचना के मुताबिक प्रदेश में करीब 76.05 फीसदी मतदान हुआ...मतदान के वास्तविक आंकड़े मतदान दल द्वारा रिकाॅर्ड जमा कराने के बाद ही मिलेंगे...राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त रामलुभाया ने बताया कि राज्य में छुट-पुट घटनाओं को छोड़कर कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई...इसके साथ ही प्रदेश के 10 हजार 582 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया... आयुक्त ने बताया कि सभी निकाय क्षेत्रों में मतगणना 20 अगस्त को सुबह 8बजे से शुरू हो जाएगी..मतगणना के लिए आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं...निकाय क्षेत्रों में अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 अगस्त को होगा...गौरतलब है कि साल 2010 में हुए 126 निकाय क्षेत्रों के चुनाव में मतदान 70.57 फीसदी रहा था....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।