राजस्थान में डेंगू, मलेरिया ने दस्तक दे दी है। पिछले एक माह में सरकारी और निजी अस्पतालों में 500 से अधिक डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। एसएमएस अस्पताल में दो और जेके लोन अस्पताल में में ही पिछले सात दिन तीन डेंगू पेशेंट आ चुके है और एक जने की मौत हो चुकी है। वहीं निजी अस्पतालों में भी डेंगू मरीजों का आना जारी है।डॉक्टर्स के अनुसार बारिश के बाद मच्छरों का आंतक बढ़ जाता है और मलेरिया, डेंगू और मौसमी बीमारियां बढ़ जाती है। बच्चों में इसका अधिक खतरा रहता है, इसलिए उन्हें अधिक सावचेत रहने की जरूरत होती है। एसएमएस अस्पताल में जनवरी माह से अब 41 डेंगू केस आए हैं। इनमें से एक जने की मौत हो चुकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।