दिल्ली के तिलकनगर इलाके में सरेआम एक लडकी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है, पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है. छेड़छाड़ का शिकार हुई दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट ने फेसबुक पेज पर आरोपी की फोटो शेयर की थी, इसके बाद आरोपी को धर दबोचा गया। घटना रविवार रात करीब आठ बजे दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुई. स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दिल्ली महिला आयोग ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से एक्शन लेने की मांग की है. छात्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी जब पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई तब उसने आरोपी की तस्वीर के साथ अपने साथ हुई वारदात का पूरा ब्यौरा फेसबुक पर डाल दिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।