रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने वाली बहनों को भाई की ओर से उपहार मिलता ही है लेकिन इस बार राजस्थान सरकार भी उन बहनों को सम्मानित करेगी जो अपने भाईयों को तंबाकू सेवन छोडने की शपथ दिलवाएगी। कोटा में से शपथ पत्रों और तंबाकु मुक्त स्लोगन वाली राखियों को तैयार कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिये रवाना किया गया। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम को सफल बनाने के लिये कलेक्टर रविकुमार सुरपुर और सीएमएचओं डाॅ. नरेन्द्र नागर ने अधिकारियों से वार्ता की और इस मुहिम के बारे जानकारी भी दी। इस राखी पर बहनें भाईयों से तंबाकू छोडने का संकल्प पत्र भरवाकर और मोबाइल से सेल्फी लेकर उपहार पा सकती हैं। सभी संकल्प पत्रों को एकत्र करके लक्की ड्राॅ में शामिल किया जायेगा और पांच बहनों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।