इंद्राणी की बहन नहीं, बेटी थी शीना!
(India)
शीना बोरा हत्याकांड में नये-नये सनसनीखेज मोड़ और उलझे हुए रिश्तों की कहानी सामने आई, जिसमें मामले की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के बाद उसके पूर्व पति संजीव खन्ना को भी मुंबई पुलिस ने कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया. वहीं, यह बात भी सामने आयी कि शीना इंद्राणी की बहन नहीं, बेटी थी. हत्या के पीछे की वजह को लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है. इंद्राणी के बेटे मिखाइल ने दावा किया कि उसे वास्तविक वजह पता है, लेकिन वह तभी बतायेगा, जब उसकी मां अपना गुनाह कुबूल नहीं करेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।