शीना बोरा हत्याकांड में नया मोड़
(India)
शीना बोरा हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है कि मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि इंद्राणी मुखर्जी का अगला निशाना मिखाइल बोरा थे। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि शीना की हत्या करने के बाद इंद्राणी ने अपने बेटे मिखाइल बोरा की हत्या करने की साजिश रची थी। गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत करते हुए मिखाइल वोरा ने गुरुवार को कहा कि वह अकेले बाहर नही निकलेंगे क्योंकि उन्हें खतरे में पड़ने की आशंका है। मिखाइल ने कहा, श्यदि मैं बाहर जाऊंगा तो मेरे साथ मेरे दोस्त आएंगे। वे हाई-प्रोफाइल लोग हैं। मैं कोई खतरा उठाना नहीं चाहता।श् मिखाइल ने आगे कहा कि मुंबई पुलिस यदि उनसे पूछताछ करना चाहती है तो उसे गुवाहाटी आना पड़ेगा क्योंकि वह अपने दादा-दादी को अकेले नहीं छोड़ सकते।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।