चूरू में गुरुवार को पशु वध का मामला सामने आने के बाद हिंसा भड़क गई. देर रात तक शहर में एक दर्जन से अधिक दुकानों को आग लगा दी गई और बस-ट्रक फूंक दिए गए. चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के गृह नगर में इस हिंसक माहौल के बाद धारा-144 लगा दी गई है लेकिन माहौल अब भी तनावपूर्ण है. गौरतलब है कि चूरू में एक घर में पालतू पशु के अवशेष मिलने के बाद गुरुवार रात से उपजा विवाद पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है. गुस्साएं लोग शहरभर में उत्पात मचा रहे है. विरोध स्वरुप निकले जुलूस में शामिल लोगों ने पुराना बस स्टैंड की करीब एक दर्जन गुमटियों को आग के हवाले कर दिया. वहीं पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक निजी बस और एक ट्रक को भी आग लगा दी. इस अतिरिक्त बाजार में खड़े अन्य वाहनों पर भी पथराव कर उन्हे क्षतिग्रस्त कर दिया. पूरा शहर ही दहशत के साए में जी रहा है. आज सुबह स्थितिका जायजा लेने के लिए चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ चूरु पहुंच चुके है. राठौड़ पुलिस और सम्बन्धित अधिकारियों से स्थिति का जायजा ले रहे है. राठौड़ ने लोगों से अपील की है कि लोग शांति बनाए रखे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।