राजस्थान में तीन दिन बंद रहेगी मांस व शराब की दुकानें
(India)
महाराष्ट्र में मांस की बिक्री पर रोक के बाद अब राजस्थान में भी सरकार ने पर्यूषण पर्व के दौरान तीन दिन के लिए मांस व शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार 17-18 सितम्बर को पर्यूषण पर्व के दौरान संवत्सरी और 27 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी पर प्रदेश भर में मांस-मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश पूरे राज्य में लागू होगा। गौरतलब है कि जैन धर्म का पावन पर्यूषण पर्व मनाया जा रहा है। इसी को देखते हुए मांस की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।