भिवाड़ी पुलिस ने गत दो सितंबर को शाहड़ौद गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। हत्यारा रिंकू गुर्जर शाहड़ौद गांव का ही रहने वाला था और उसने प्रेम प्रसंग में युवती के पिता की हत्या करने का अपराध कबूल किया है। इससे पूर्व भिवाड़ी, सोहना ओर दिल्ली में हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका था। इसके अलावा भिवाड़ी, धारुहेड़ा, गुड़गांव समेत एनसीआर में करीब दो सौ से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी से हथियार सप्लाई के एक बड़े अन्तराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोपी ने विभिन्न राज्यों के बदमाशांे को हथियार सप्लाई करना कबूल किया है, पुलिस ने आरोपी निशानदेही पर तीन पिस्टल, दो मैग्जीन, तीन कट्टे, 6 हथियार ओर 20 कारतूस समेत 6 बदमाशांे को गिरफ्तार किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।