आनंदपाल मामले में जल्द पूरी होगी जांच-कटारिया
(India)
कुख्यात बदमाश आनंदपाल के फरार होने के मामले में आए दिन नया विवाद जन्म ले रहा है...वहीं पुलिस की छवि पर भी सवालियां निशान खड़े हुए है...कमांडो शक्ति सिंह और कमांडो सुनील डांगी से भी लगातार पूछताछ की जा रही है....हालांकि पुलिस आनंदपाल को जल्द पकड़ने की बात कर रही है.... पुलिस अब तक आनंदपाल फरारी के बाद परबतसर एसएचओ अनिल पाण्डे और 12 अन्य पुलिसवालों को निलंबित कर चुकी है....लेकिन विपक्ष आनंदपाल के फरार होने के मामले में सरकार पर आरोप लगा रहा है.....इस पूरे मामले में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बताया आनंदपाल फरार होने के मामले में एक जांच कमेटी बनाई गई है और इसका इंचार्ज आईएएस दीपक उप्रेती को बनाया गया है.....उन्होंने कहा जहां जांच में सालों लग जाते है आनंदपाल के इस केस में ऐसा नहीं होगा....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।