हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में घूमने आई अमेरिकी महिला टूरिस्ट के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि दो अज्ञात लोगों ने कोतवाली बाजार इललाके में 14 सितंबर की रात 46 साल की अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने बुधवार को थाने में मामला दर्ज कराया. शिकायत में उक्त विदेशी महिला ने बताया है कि वह कोतवाली बाजार में सोमवार रात करीब 9 से 12 बजे के बीच खाना खाने के लिए एक ढाबे की ओर जा रही थी कि 2 युवकों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. चूंकि महिला विदेशी थी इसलिए वह उन्हें पहचान नहीं पाई. महिला का कहना है कि होश आने के बाद वह होटल वापस आ गई तथा पूरे मामले के बारे में पुलिस को अवगत करवाया. मामले की जांच डीएसपी देहरा रेणु शर्मा कर रही हैं. उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित विदेशी महिला द्वारा बताई गई घटना की जगह का भी निरीक्षण किया गया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।