कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फीसदी की बढोतरी
(India)
राजस्थान सरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फीसदी की बढोतरी की है..,,आदेश के मुताबिक राज्य कर्मचारियों को वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों के समान मूल वेतन का 113 फीसदी महंगाई भत्ता देय है...भारत सरकार की ओर से केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फीसदी की बढोतरी करते हुए एक जुलाई, 2015 से महंगाई भत्ता 119 फीसदी किया गया है...केन्द्र सरकार की तरह ही राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों के महंगाई राहत की दर में इजाफा किया है..यह बढोतरी एक जुलाई, 2015 से लागू होगी... इस बढोतरी से राज्य सरकार पर चालू वित्तीय वर्ष में करीब 640 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।