धौलपुर जिले की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरूवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बसेड़ी पंचायत समिति में कार्यरत बाबू को 6 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है...एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई कि बसेड़ी पंचायत समिति में कार्यरत बाबू श्रम पंजीयन कार्ड और शादी के लिए अनुदान राशि दिलाने की एवज में 10 हजार रूपये मांग रहा हैं.....जिसका एसीबी की टीम ने सत्यापन कराया तो मामला सही पाया....इस पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 6 हजार रूपए के साथ बाबू को धर दबोचा...फिलहाल ब्यूरो की टीम ने आरोपी बाबू को अपनी हिरासत मे ले लिया है...जिसे शुक्रवार को भरतपुर एसीबी न्यायालय मे पेश किया जाएगा.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।