विश्व बैंक का दस सदस्यीय दल आज से प्रदेश दौरे पर
(India)
प्रदेश की विभिन्न योजनाओं में वित्तीय सहयोग ओर वर्तमान में चल रही योजनाओं की समीक्षा के लिए विश्व बैंक का दस सदस्यीय दल आज से प्रदेश की यात्रा पर रहेगा। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह दल मुख्य रूप से शहरी आधारभूत संरचना, पेयजल, सिंचाई ओर अन्य विकास की योजनाओं के संबंध में प्रदेश में वित्तीय सहयोग के लिए चर्चा करेगा। दल के सदस्यों की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ भी बैठक होगी, जिसमें प्रदेश के विकास के लिए सहयोग पर चर्चा होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।