खान घोटाले पर छिड़ी राजनीति
(India)
खान विभाग में करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद भाजपा और कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो चला है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक ओर जहां दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए खान आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप जडे,,सचिन पायलट की ओर से लगाए गए आरोपों को जवाब देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को मिले बहुमत को पचा नहीं पा रही है,,,ऐसे में बार बार झूठे आरोप लगाते हए मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रही है,, उन्होंने कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के केन्द्रिय स्तर पर जीरो टोलरेंस भ्रष्टाचार है, परनामी ने खान विभाग के एसीएस अशोक सिंघवी के खिलाफ साल 2011 में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मामले में आई भ्रष्टाचार की शिकायत का हवाला देते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर कार्रवाई को परिवर्तित करने के आरोप लगाए। सीमेंट ब्लॉक्स के आवंटन को लेकर परनामी ने साफ किया कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी, जो साल 2010 से 2014 तक जारी रही ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।