सोमवार से एक बार फिर भाजपा मुख्यालय में मंत्री दरबार सजेगा,, विधानसभा सत्र के कारण जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था,,लेकिन अब सत्र पूरा हो चुका है,,तो ऐसे में एक बार फिर से जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू होने वाला है,,, सोमवार को मंत्री अमराराम चैधरी, किरण माहेश्वरी और बाबूलाल वर्मा सुनवाई करेंगे,,वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया भी संगठन की ओर से शिरकत करेंगे,,,भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता सुमन शर्मा ने बताया कि मंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम अनवरत प्रक्रिया है इसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं के माध्यम से आने वाली जनसमस्याओं का मंत्रियो की ओर से निस्तारण् किया जाता है, हालांकि सोमवार के बाद मंगलवार और बुधवार को सुनवाई नहीं होगी,,वहीं इसके बाद गुरूवार को मंत्री दरबार लगेगा,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।