दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर युवक ने खुद को गोली मारी
(India)
दिल्ली की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली के राजीव चैक मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार रात एक 24 वर्षीय युवक ने खुद को कट्टे से गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूपी के फतेहपुर निवासी शिवेष अधिकारी रात 9.30 बजे सुरक्षा के बावजूद मेट्रो स्टेशन पर कट्टा ले गया। इसके बाद उसने खुद को गोली मारी, जो उसके कंधे पर लगी। पता चला है कि उसके बीमार पिता का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।