अपनी बेटी शीना की हत्या के मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की तबीयत शुक्रवार दोपहर को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जेजे अस्पताल के डीन ने बताया कि संदिग्ध गोलियां खाने के बाद इंद्राणी की हालत बिगड़ी है। दवा को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, डीन टीपी लहाने के मुताबिक कुछ गोलियां खाने के बाद से इंद्राणी बेहोश है। प्रारंभिक जांच में गोलियों के ओवरडोज से हालत बिगड़ने की बात सामने आ रही है। फिलहाल एमआरआई रिपोर्ट ठीक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।