इंद्राणी मुखर्जी मामला गहराया
(India)
हाई प्रोफाइल शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के कथित आत्महत्या के प्रयास को लेकर रहस्य और गहरा हो गया है। जे.जे अस्पताल अस्पताल के डॉक्टरों ने जहां इंद्राणी द्वारा दवा की अधिक खुराक लेने की बात कही थी, वहीं फोरेंसिक लैब ने जांच नमूनों में दवाइयों के अंश मिलने से इनकार किया है। जेजे अस्पताल के डीन डॉ. टीपी लहाने ने बताया कि हिंदुजा अस्पताल से इंद्राणी के मूत्र के नमूने की एक रिपोर्ट में उनके शरीर में अवसाद रोधक दवा का स्तर अधिक होने की पुष्टि हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।