जूनियर अकाउंटेंट नियुक्तियों पर रोक
(India)
पेपर लीक की शिकायतों को लेकर विवादों में रही जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा के मामले में बुधवार को हाईकोर्ट ने नियुक्तियों पर अंतरिम रोक लगा दी है, याचिकाकर्ता कुलदीप नामदेव की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट जस्टिस मनीष भंडारी की कोर्ट ने आदेश जारी किए,,, याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विज्ञान शाह ने पैरवी करते हुए जूनियर अकाउंटेंट और तहसील रेवेन्यु लेखाकर भर्ती परीक्षा-2013 में पेपर लीक होने की शिकायत को लेकर एसओजी द्वारा मामले की जांच लम्बित होने का हवाला दिया था,,, वहीं याचिकाकर्ता की ओर से जाचं लंबित होने के बाद भी आरपीएससी की ओर से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सवाल उठाते हुए पेपर लीक होने के चलते परीक्षा निरस्त करने की मांग की थी,,, हाई्कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए एसओजी जांच लंबित होने के बाद भी आरपीएससी की ओर से भर्ती प्रक्रिया आगे बढाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नियुक्तियों पर अंतरिम रोक लगा दी,,, साथ ही कोर्ट ने मामले को लेकर आरपीएससी सचिव और प्रमुख वित्त सचिव से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।