आसाराम ने फिर की मीडिया से बात
(India)
नाबालिग से योन शोषण के आरोप के चलते जेल में बंद आसाराम ने सेशन कोर्ट में फिर बयान दिया है। रोजाना की तरह बुधवार को भी आसाराम को कड़ी सुरक्षा में जोधपुर सेशन कोर्ट पेश किया गया। आसाराम जब कोर्ट परिसर में जा रहे थे तभी पत्रकारों ने उनसे पूछ लिया की दीपावली पर जमानत मिलेगी की नहीं। पत्रकारों के सवाल पर आसाराम ने पलटकर कहा की क्या जोधपुर में आटा खत्म हो गया है। उसके बाद आसाराम कोर्ट परिसर में चले गए। सेशन कोर्ट में अभी सह आरोपी शिल्पी की और से जाँच अधिकारी चंचल मिश्रा से जिरह चल रही है। लेकिन जाँच अधिकारी चंचल मिश्रा कोर्ट में पेश नहीं हुई। जिसके चलते सुनवाई टल गयी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।