बीकानेर में सेना भर्ती
(India)

बीकानेर में इन दिनों सेना भर्ती चल रही है, सेना ने इसके लिए यहाँ के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सभी इंतजाम किये हैं, सेना में भर्ती होने के लिए राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के कई इलाकों से युवक पहुँच रहे हैं, हालांकि ये भर्ती सिर्फ राजस्थान के युवकों के लिए आयोजित की गयी लेकिन राजस्थान के बाहर से भी लोग आ रहे हैं, इसके मद्दे नजर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और पुलिस के कई दस्तों को ना सिर्फ स्टेडियम के आसपास बल्कि शहर के कई स्थानांे पर तैनात किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।