दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने पिछले साल उबेर कैब के एक चालक द्वारा 25 साल की एक महिला के कथित बलात्कार के मामले में मंगलवार को फैसला सुना दिया। इस केस में आरोपी ड्राइवर शिव कुमार यादव को दोषी करार दिया है। मामलें में 23 अक्टूमबर को सजा का ऐलान होगा। गौरतलब है कि इस मामलें में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बवेजा ने सात अक्तूबर को इस मामले में दोनों पक्षों से अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।