जमाखोरी की वजह से दालों के भाव आसमान छू रहे हैं। इसे रोकने के लिए राजस्थान में सोमवार से स्टॉक सीमा लागू कर दी जाएगी। ये कहना है खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाणा का। हेमसिंह भड़ाणा ने शुक्रवार को धौलपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार के स्तर पर जमाखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। अलवर, करौली और बीकानेर जिलों में छापामार कार्रवाई कर चने की दाल जब्त की है।अन्य स्थानों पर ऐसी कार्रवाई की जा रही है। धौलपुर में कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।