(India)
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली से राज्य की विद्युत कम्पनियों की माली हालत को सुधारने के लिए केन्द्र सरकार से वांछित मदद दिलवाने का आग्रह किया है। राजे ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री से उनके नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय वित्त मंत्री को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार आगामी तीन वर्षों में ट्रांसमिशन और वितरण में छीजत को 18 प्रतिशत तक घटाने का भरपूर प्रयास करेगी....साथ ही मुख्यमंत्री का आज पीएम मोदी से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।