खान घोटाले की हो सीबीआई जांच-गहलोत
(India)
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर जनसमस्याओं के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के कुछ लोग प्रदेश में साम्प्रदायिक तनाव फैला रहे है, और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। डूंगरगढ़ में हुए साम्प्रदायिक तनाव के हालात का जायजा लेने के बाद वापस जयपुर जाते समय गहलोत सीकर सर्किट हाउस में रूके। गहलोत ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की योजनाओ को बंद करने का आरोप लगाया और कहा कि खान घोटाले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।