मिलावट रोकने के लिए सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। खाद्य पदार्थों में मिलावट का संदेह होने पर अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य को जयपुर के स्वास्थ्य भवन स्थित कार्यालय के 0141-2224831 लैंडलाइन पर गुरुवार से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सूचना मिलने पर संबंधित जिले के अधिकारियों को कार्यवाही करने के लिए पाबंद किया जाएगा, ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।