बीते करीब दो दशक से ज्यादा वक्त तक फरार रहने के बाद गिरफ्तार किए गए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने गुरुवार को दावा किया है कि उसने समर्पण नहीं किया और वह भारत वापस लौटना चाहता है। बाली में जब कुछ मीडियाकर्मियों ने छोटा राजन से दाऊद इब्राहिम से डर जाने को लेकर सवाल पूछा तो उसने चुप्पी साध ली। गैंगस्टर की गिरफ्तारी को लेकर इस बात की अटकलें तेज हैं कि उसकी गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ ‘समझौते’ का हिस्सा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।