शीना हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी मंगलवार को कोर्ट में अपना वॉयस सैंपल टेस्ट देने के लिए तैयार हो गई। इंद्राणी की आवाज वाले कुछ कॉल रिकार्ड प्राप्त होने के बाद सीबीआई ने जांच के लिए उनकी आवाज का नमूना मांगा था। इंद्राणी ने कोर्ट से कहा कि मैं वॉयस सैंपल टेस्ट के लिए सहमति देती हूं। मजिस्ट्रेट आरवी एडोन ने सीबीआई के आवेदन को मंजूर करके यह निर्देश दिया कि आवाज के नमूने का परीक्षण करने के दौरान जेल के नियमों का पालन किया जाए।इंद्राणी को जब कोर्ट में पेश किया गया तो मजिस्ट्रेट ने सीबीआई की अर्जी का उल्लेख किया। इस पर इंद्राणी ने पूछा कि यह किस बारे में है? इस पर सरकारी वकील कविता पाटिल बताया कि उसकी आवाज के नमूने कुछ आवाजों के साथ मेल कराने के लिए चाहिए। थोड़ी बहस के बाद इंद्राणी ने अपनी लिखित सहमति दे दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।