बंद हो जाएंगी छोटा राजन गिरोह की गतिविधियां!
(India)
मुंबई पुलिस का दावा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की इंडोनेशिया में गिरफ्तारी और उसे जल्द भारत लाए जाने के बाद उसके गिरोह की गतिविधियों पर विराम लग जाएगा। पुलिस सूत्रों ने कहा कि राजन की गिरफ्तारी से उसके शार्प शूटरों और छोटा राजन के नाम पर वसूली और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले उसके गिरोह के सदस्यों की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हम एहतियात बरत रहे हैं और उन अपराधियों की सूची बनाई है जो राजन के गिरोह से जुड़े थे या राजन के आदेश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। ऐसे सभी लोगों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अगर उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी तो हम उन्हें गिरफ्तार करेंगे।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।