अंडरवर्ल्ड माफिया छोटा राजन ने पूछताछ में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में कई राज उगले हैं. रॉ और आईबी के अधिकारियों का एक दल राजन से पूछताछ करने के लिए सीबीआई मुख्यालय पहुंचा. जहां राजन ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें अधिकारियों के साथ साझा की. उच्च सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रॉ के संयुक्त निदेशक पंकज सक्सेना और पुलिस उपमहानिरीक्षक राहुल श्रीवास्तव और आईबी के अधिकारियों की एक टीम ने देर तक छोटा राजन से पूछताछ की. राजन ने अधिकारियों के सामने बड़ा खुलासा करते हुए दाऊद के मीडिल ईस्ट कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।