शीना बोरा मर्डर केस में गिरफ्तार पीटर मुखर्जी ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी इंद्राणी मीडिया में वापस आना चाहती थी। पुलिस अब भी इस मामले से जुड़ी कई कडियों को जोडने की कोशिश कर रही है। लेकिन इस हत्या के पीछे एक वजह पीटर के करोड़ों रुपये का बिजनेस एंपायर भी माना जा रहा है। पीटर मुखर्जी ने करीब 12 घंटे चली सीबीआई पूछताछ में खुलासा किया कि इंद्राणी मीडिया में वापस आना चाहती थी और इसके लिए उसने करीब तीन वर्ष पहले इसके लिए उसने कांफ्रेंस कॉल कर कुछ लोगों से बात भी की थी और लंदन से वापस भारत आने की अपनी मंशा का इजहार भी किया था। जानकारी के मुताबिक इस कांफ्रेंस कॉल के दौरान एक सीनियर जर्नलिस्ट, इंवेस्टर शामिल था। इस दौरान बातचीत में उसने भारत वापसी कर यहां पर फिर से मीडिया के क्षेत्र में बिजनेस शुरू करने की बात कही थी। लेकिन इसको लेकर पीटर और इंद्राणी के बीच मतभेद उभरकर सामने आए थे। उसने बताया कि इंद्राणी की कंपनी के करीब 300 करोड़ रुपये प्रर्पोड थे और यह कंपनी टीवी सॉफ्टवेयर प्रोडक्शन में काम करने वाली थी। पुलिस ने इस संबंध में इंद्राणी की कॉल डिटेल्स भी निकाली है जिसमें एक इंवेस्टर से लगातार बात होने की जानकारी सामने आई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।