दुष्कर्म के बाद बालिका को जिंदा जलाने की कोशिश
(India)
बुलेटिन की शुरुआत एक बड़ी खबर से करते हैं.खबर धौलपुर जिले से है जहां सुबह के पहर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, धौलपुर जिले के राजकीय मंगल सिंह चिकित्सालय में सुबह के 4 बजे करीब 17 साल की बालिका को गंभीर झुलसी हुई अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, परिजनों के अनुसार देर रात को गाँव के ही किसी लड़के ने पहले तो बालिका के साथ दुष्कर्म किया फिर उसे कैरोसीन डालकर जिंदा जला दिया, जहां बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत प्रभाव से उच्च उपचार के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक परिवार की माली हालत ठीक ना होने पर उसे ग्वालियर ले जाने की खबर मिल रही है, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।