हनुमानगढ़ जिले की 131 गौशालाओं का राज्य सरकार से अनुदान नही मिलने का मुददा जोर पकड़ता जा रहा है और गौसेवक मजबूत आंदोलन की तैयारी मे जुटे है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ गौसेवा संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आये पदाधिकारीयों ने भादरा की श्री गौशाला में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सरंपच यूनियन के तहसील अध्यक्ष सहित संरपचों एंव गौसेवको ने भाग लिया। बैठक में जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा समय पर सभी कागजात भेजने के बाद भी हनुमानगढ़ जिले की सभी 131 गौशाला अनुदान से वंचित रह गई ओर इस मांग को लेकर 26 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर गौसेवक क्रमिक धरने पर बैठे है अनुदान नही मिलने से गायों के भूखे मरने की नौबत आ गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।