प्रतापगढ की कृषि उपज मंडी में हमाल की मौत के मामले पर जम कर विवाद हुआ... बात उस वक्त की है जब मंडी में हमाल हामिद काम कर रहा था.. इस दौरान अचानक वह अचेत हो गया. हमाल उसे अचेतावस्था में व्यापारी के पास ले गए और अस्पताल ले जाने के लिए गाडी देने को कहा, लेकिन व्यापारी ने साफ इनकार कर दिया.. ऊपर से यह कह डाला कि इसे ठेलागाडी में ही डाल कर ले जाओ... हमाल मिलकर जैसे-तैसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड दिया. इसके बाद सभी हमाल मृतक को लेकर मंडी लौटे और व्यापारी की दूकान पर ही लाश रख जमकर हंगामा किया... और मुआवजे की मांग करने लगे. हालात बेकाबू होता देख पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया. सभी की मौजूदगी में व्यापारी ने ढाई लाख रूपए देने की बात कही, जिस पर मामला शांत हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।