चुनाव खत्म होते ही वैशाली जिला में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। आधे घंटे के अंदर अपराधियो ने 2 अलग अलग थाना क्षेत्रो में 2 लाख और 15 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। नगर थाना क्षेत्र के रामजीवन चैक से फ्लावर मिल के सेल्स मैन से हथियारबंद अपराधियो ने 2 लाख रुपये लूट लिए.... वही गंगाब्रिज थाना के केनरा बैंक के क्वारी बुजुर्ग शाखा में सभी कर्मचारीयो और ग्राहकों को बंधक बनाकर नकाबपोश हथियारबंद अपराधियो ने तकरीबन 15 लाख रुपया लूट लिया.. लूट के दौरान जब बैंक कर्मी ने विरोध किया तो मार पीट भी किया गया... छह की संख्या में अपराधियो ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है...... पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर जाच में जुट गई है।।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।