बाड़मेर में नगर परिषद जमादार बसंत कुमार के पुत्र अजय वाल्मिकी की हत्या के बाद सफाई कार्मिक पांच दिन से हड़ताल पर है, इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है.बिगड़ी सफाई व्यवस्था से नाले-नालियां ओवरफ्लो होने से गंदगी का इतना आलम था कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर नगर परिषद आयुक्त ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अफसर कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई करने का निर्णय लिया है...आज सुबह 7. 00 बजे से गुरुवार को नगर परिषद के सभी छोटे-बड़े अधिकारी हाथों में झाड़ू, खुरपी लेकर सड़क नालियों की सफाई करते दिखे....शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ता देख आयुक्त श्रवण विश्नोई ने यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि हड़ताल के बाद शहर गंदगी से अट चुका है...।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।