राजे सरकार से जनता नाखुश
(India)
राजस्थान की जनता दो साल पुरानी वसुंधरा राजे सरकार के कामकाज से नाखुश है तो विपक्ष के रूप में कांग्रेस की भूमिका से भी संतुष्ट नहीं है। एक समाचार पत्र ने राजे सरकार के दो साल पूरे होने पर सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 10,000 लोगों का सर्वे किया। इसमें सरकार के कामकाज के साथ ही यह सवाल भी पूछा कि वे विपक्ष के रूप में कांग्रेस की भूमिका को कैसा मानते हैं? इसके जवाब में सरकार से असंतुष्ट (55.80 प्रतिशत) लोगों से भी ज्यादा (61.19 प्रतिशत) ने विपक्ष के रूप में कांग्रेस की भूमिका के प्रति नाखुशी जताई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।