हेमा-हरीश मर्डर मामले में एक जना पकड़ा गया
(India)
आर्टिस्ट हेमा उपाध्याय और वकील हरीश भंबानी के मर्डर केस में सोमवार को यूपी एसटीएफ ने शिवकुमार नाम के शख्स को वाराणसी से पकड़ा। पुलिस का दावा है कि शिवकुमार ने खुलासा किया कि हेमा के उसके पति चिंतन उपाध्याय के साथ रिश्ते ठीक नहीं थे। हेमा इंटरनेशनल फेम की आर्टिस्ट थीं। 2013 में हेमा ने अपने पति चिंतन के खिलाफ हैरेसमेंट की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। उनका यह केस हरीश लड़ रहे थे। पुलिस ने इस मामले में हेमा के पति चिंतन को मुंबई पुलिस हिरासत में ले लिया है। चिंतन जयपुर के हैं और शुरू से ही विवादों से जुड़े रहे हैं। कभी अजीबोगरीब फोटो खिंचवाते हैं, कभी न्यूड फोटो बनाते हैं. जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आर्ट समिट का आयोजन चिंतन ने किया था। इसमें भी बीफ के मुद्दे को लेकर उन्होंने अपने एक आर्टिस्ट के बनाई मरी गाय के स्कल्प्चर को हवा में टंगवा दिया था। इस पर खासा विवाद हुआ था। पुलिस के मना करने के बावजूद भी वे नहीं माने और विवाद बढ़ा तो चिंतन को हिरासत में लेना पड़ा था। गाय के स्कल्प्चर को टांगने के मामले में पीपल फॉर एनिमल के जिला संयोजक सूरज सोनी और उनके साथियों तथा कुछ और संगठनों ने जेकेके में विरोध भी किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।