भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अशोक परनामी के नाम की घोषणा होना शेष है। प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भरे गए नामांकनों में केवल परनामी ने ही पत्र दाखिल किया है। ऐसे में अब केवल औपचारिकता शेष रह गई है। परनामी मौजूदा अध्यक्ष भी हैं। पिछले कुछ माह से परनामी के बने रहने या हटाए जाने को लेकर अटकलें तेज थीं, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से पार्टी के प्रमुख नेताओं के इशारों से स्पष्ट हो गया था कि परनामी ही अपने पद पर बने रहेंगे। कोई दूसरा नेता अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं करेगा। हुआ भी यही। सोमवार को केवल अशोक परनामी ने ही नामांकन दाखिल किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।